1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: थाने में घुसकर भीड़ ने की हेड पुलिस कांस्टेबल की जमकर पिटाई, देखें Video

Delhi News: थाने में घुसकर भीड़ ने की हेड पुलिस कांस्टेबल की जमकर पिटाई, देखें Video

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 06, 2022 07:36 pm IST,  Updated : Aug 06, 2022 07:38 pm IST

Delhi News: वाकया शाहदरा के आनंद विहार पुलिस स्टेशन का है। जहां भीड़ पुलिस स्टेशन के अंदर घुसकर पुलिस हेड कांस्टेबल की पिटाई करते नजर आ रही है।

 people beating up head police constable- India TV Hindi
people beating up head police constable Image Source : ANI

Highlights

  • आनंद विहार पुलिस स्टेशन में घुसी भीड़
  • पुलिस हेड कांस्टेबल को लोगों ने पीटा
  • घटना का वीडियो हो रहा है वायरल

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग थाने के अंदर हेड पुलिस कांस्टेबल की पिटाई कर रहे हैं। वाकया शाहदरा के आनंद विहार पुलिस स्टेशन का है। जहां भीड़ पुलिस स्टेशन के अंदर घुसकर पुलिस हेड कांस्टेबल की पिटाई करते नजर आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वीडियो 31 जुलाई का है। 

शर्मसार करने वाली बात यह है कि पुलिसकर्मी की पिटाई कर रही भीड़ को किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। वहां मौजूद कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी आनंद विहार पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल हैं, इसके बावजूद किसी अन्य पुलिसकर्मी भी बचाव करते नहीं देखे गए। हालांकि, इस घटना के संबंध में अब तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। 

इस वीडियो के संबंध में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से हेड पुलिस कांस्टेबल की पिटाई की गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वीडियो 31 जुलाई का है और अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ से हेड कांस्टेबल माफी मांगते नजर आ रहे हैं। हेड कांस्टेबल ने हमलावरों से उनकी पिटाई नहीं करने का अनुरोध किया, लेकिन लोगों ने उनकी पिटाई जारी रखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।