1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: RAW के ऑफिस की 10वीं मंजिल से अधिकारी ने लगाई छलांग, मौके पर ही मौत, हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से फौरन शुरू हुई जांच

दिल्ली: RAW के ऑफिस की 10वीं मंजिल से अधिकारी ने लगाई छलांग, मौके पर ही मौत, हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से फौरन शुरू हुई जांच

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 14, 2022 08:57 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 10:21 pm IST

दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां RAW के ऑफिस की 10वीं मंजिल से एक अधिकारी ने छलांग लगा दी है, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि ये अधिकारी डिप्रेशन में था।

RAW Officer Death - India TV Hindi
रॉ ऑफिसर की मौके पर ही मौत Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके में सोमवार दोपहर रॉ के दफ्तर की 10वीं मंजिल से एक अधिकारी ने छलांग लगा दी, इस घटना में अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रॉ का अधिकारी डिप्रेशन में था। चूंकि ये मामला हाईप्रोफाइल है, इसलिए इसकी जांच फौरन शुरू कर दी गई है। 

रॉ अधिकारी से जुड़ा हुआ मामला होने की वजह से कोई भी इस मामले पर कमेंट नहीं कर रहा है। केवल इतना कहा जा रहा है कि अधिकारी डिप्रेशन से गुजर रहा था। ये डिप्रेशन किस वजह से था, उसको लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अब रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ चीजें सामने आ सकती हैं। अधिकारी की पहचान भी अभी तक उजागर नहीं की गई है। अधिकारी तमाम एंगल से इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।