1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली बारिश: अशोका रोड का एक हिस्सा धंसा, ट्रैफिक बंद

दिल्ली बारिश: अशोका रोड का एक हिस्सा धंसा, ट्रैफिक बंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 04:05 pm IST

बारिश से जहां निचले इलाकों में पानी भर गया वहीं दिल्ली के वीवीआईपी इलाके की अशोका रोड धंस गई और यहां एक बड़ा सा गड्ढा हो गया।

दिल्ली बारिश: राजधानी के वीवीआईपी इलाके की अशोका रोड धंसी- India TV Hindi
दिल्ली बारिश: राजधानी के वीवीआईपी इलाके की अशोका रोड धंसी Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाके में हुई सावन की बारिश से जहां निचले इलाकों में पानी भर गया वहीं दिल्ली के वीवीआईपी इलाके की अशोका रोड धंस गई और यहां एक बड़ा सा गड्ढा हो गया। वीवीआईपी इलाके की सड़क धंसने की खबर से प्रशासनिक अमलों में हड़कंप मच गया। फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि आसपास से गुजरनेवाले लोग अलर्ट रहें। हालांकि बताया जा रहा है कि सिवेज लिकेज की वजह से सड़क पर गड्ढा बन गया है।

आपको बता दें कि आज सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार और बुधवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पुर्वानुमान जताया था। विभाग के अनुसार, “इसके बाद बारिश की तीव्रता और वितरण में कमी आने की संभावना है।” रविवार को शहर में भारी बारिश से मची तबाही के कारण चार लोगों की मौत हो गई थी। उत्तरी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से दस पेड़ जड़ से उखड़ गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।