1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में Encounter, एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली में Encounter, एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 08:18 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 08:18 am IST

दिल्ली के कड़कड़डूमा के पास बदमाश और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के बीच मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली में Encounter, एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली में Encounter, एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के कड़कड़डूमा के पास बदमाश और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के बीच मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि रुस्तम मोटर साइकिल पर कड़कड़डूमा के रास्ते अपने किसी साथी के पास कैश और हथियार देने जा रहा था।

पुलिस ने पहले तो रुस्तम को रुकने के लिए कहा लेकिन जब आरोपी ने पुलिस के उपर गोली चलानी शुरू कर दी तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस की स्पेशल सेल ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी को गोली लगने के बाद पास के अस्पताल में ले जाया गया। आरोपी रुस्तम के उपर एटीएम मशीन चोरी से लेकर कई और मामले भी दर्ज हैं।

फिलहाल, पुलिस को आरोपी रुस्तम के पास से साढ़े तीन लाख रुपए नकदी, विदेशी मुद्रा, मोटर साइकिल, 2.9mm की पिस्टल और ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अभी पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।