1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi: पेरेंट्स ने डांटा तो 10 साल की बच्ची ने कर दिया कांड, 1 साल के भाई को लेकर घर से भागी

Delhi: पेरेंट्स ने डांटा तो 10 साल की बच्ची ने कर दिया कांड, 1 साल के भाई को लेकर घर से भागी

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 17, 2025 07:53 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 07:53 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां माता-पिता द्वारा डांट लगाए जाने से भाई-बहन घर से भाग गए थे। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस तुरंत ही हरकत में आई और दोनों बच्चों को ढूंढ निकाला।

delhi police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली पुलिस ने माता-पिता की डांट के बाद घर से भागे दो बच्चों को ढूंढ निकाला है। 10 वर्षीय लड़की अपने एक साल के भाई को लेकर घर से भाग गई थी। यह घटना बुधवार को उस समय सामने आई, जब इन बच्चों की मां ने नरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई और FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

बस में सवार होकर मथुरा पहुंचे बच्चे

बच्चों का पता लगाने के लिए पुलिस के कई दल लगाये गए थे। अधिकारी ने बताया कि 70 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें पता चला कि बच्चे नरेला मार्केट से बस में सवार हुए थे। उन्होंने बताया, “मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस नरेला रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) से बच्चों के मथुरा जाने का पता चला।”

उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में मथुरा पुलिस को सूचित किया गया और बाद में उन्हें मथुरा में जीआरपी द्वारा अपने संरक्षण में ले लिया गया।

पिता ने डांटा तो लगाई फांसी

उधर, बिहार के पूर्णिया जिले में गुरुवार देर रात को पिता के डांटने पर बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी ने जिस वक्त ये कदम उठाया मां और पिता आटा मिल पर गए थे। देर रात को घर लौटने पर पिता ने किशोरी को कमरे में फंदे के सहारे झूलता हुआ पाया। पिता ने किशोरी को पढ़ाई न करने को लेकर डांटा था। इसी से गुस्साई किशोरी ने सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठाया।

छठी कक्षा की छात्रा थी मृतका

मामला बायसी थाना क्षेत्र के लौटियाबाड़ी गांव से जुड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की पहचान मंजर आलम की बेटी रेशमा खातून के रूप में हुई। मृतक लड़की छठी कक्षा की छात्रा थी। परिजन ने बताया कि रेशमा के माता पिता घर के पास आटा मिल चलाते हैं। वो दिन रात मेहनत कर बेटी को अच्छी शिक्षा दे रहे थे जबकि रेशमा का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। पढ़ाई न करने के कारण पिता ने उसे डांट लगाई थी। इसके बाद वो पिता से रूठकर अपने कमरे में चली गई और इतना बड़ा कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में रहस्यमयी बीमारी ने बढ़ाया डर, 16 लोगों की गई जान; एक परिवार के 5 बच्चे मरे

फूफा ने बनाया 24 साल की भतीजी का अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर बुलाया होटल, पर उसने सबके सामने आग लगा ली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।