1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस: 68 पुलिसकर्मियों को दमदार प्रदर्शन के लिए मिला 'आउट ऑफ टर्न प्रमोशन'

दिल्ली पुलिस: 68 पुलिसकर्मियों को दमदार प्रदर्शन के लिए मिला 'आउट ऑफ टर्न प्रमोशन'

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jun 19, 2021 09:56 am IST,  Updated : Jun 19, 2021 09:56 am IST

दिल्ली पुलिस में तैनात 68 पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे काम के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दी गयी हैं जिनमें लगभग सभी स्पेशल सेल में तैनात हैं।

दिल्ली पुलिस: 68 पुलिसकर्मियों को दमदार प्रदर्शन के लिए मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन - India TV Hindi
दिल्ली पुलिस: 68 पुलिसकर्मियों को दमदार प्रदर्शन के लिए मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन  Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में तैनात 68 पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे काम के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दी गयी हैं जिनमें लगभग सभी स्पेशल सेल में तैनात हैं। जिन पुलिसकर्मियों का प्रमोशन किया गया है उनमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई और एसआई शामिल हैं। जिन पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है उनमें दीपक दहिया का नाम भी शामिल है।

दीपक दहिया वही हेड कांस्टेबल हैं जिन्होंने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान जाफराबाद में बदमाश शाहरुख की पिस्टल का सामना किया था। इंडिया टीवी ने दीपक दहिया का उस दौरान पहला इंटरव्यू किया था। उस दौरान दीपक पीटीसी में हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग ले रहे थे। उनके साहसिक काम की खूब तारीफ हुई थी और लोगों ने बधाईयां दी थी। फिलहाल वे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल जनकपुरी में तैनात है और आतंकी हरपाल सिंह केस में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है। दीपक दहिया अब एएसआई हो गए हैं।

दिल्ली पुलिस: 68 पुलिसकर्मियों को दमदार प्रदर्शन के लिए मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
Image Source : INDIA TVदिल्ली पुलिस: 68 पुलिसकर्मियों को दमदार प्रदर्शन के लिए मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।