1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली स्पेशल सेल ने वांटेड शूटर मोगली को गिरफ्तार किया, पैर में मारी गोली

दिल्ली स्पेशल सेल ने वांटेड शूटर मोगली को गिरफ्तार किया, पैर में मारी गोली

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 13, 2024 10:58 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 01:25 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वांटेड शूटर मोगली को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली के नागलोई और अलीपुर में फायरिंग के मामले में आरोपी है। मुठभेड़ के दौरान मोगली के पैर में गोली लगी है।

वांटेड शूटर गिरफ्तार।- India TV Hindi
वांटेड शूटर गिरफ्तार। Image Source : INDIA TV

दिल्ली पुलिस एक के बाद एक ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। स्पेशल सेल ने अब वांटेड शूटर मोगली को गिरफ्तार किया है। मोगली ने ही दिल्ली के नागलोई और अलीपुर मे फायरिंग की थी। मोगली और इसके साथियों ने 4 नवंबर को इन दोनों जगहों पर बिजनेसमैन के ठिकाने पर फायरिंग की थी। जानकारी के मुताबिक, भागने के वक्त मोगली ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में हुई फायरिंग में मोगली के पैर में गोली लगी है।

ऐसे पकड़ा गया मोगली

दिल्ली के दो इलाकों में हुई फायरिंग की जांच स्पेशल सेल को दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर एक शूटर की पहचान रामनिवास उर्फ ​​मोगली हुई थी। इसके बाद 13 नवंबर को स्पेशल सेल को विशेष सूचना मिली कि संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में शामिल मोगली सुबह के समय पीएस शाहबाद डेयरी, जिला बाहरी उत्तर, दिल्ली के क्षेत्र में ग्राम खेड़ा नहर के पास आएगा। इसके बाद छापेमारी की गई और खेड़ा नहर के पास सड़क पर कर्मचारियों को तैनात किया गया।

मुखबिर द्वारा पहचाने जाने पर आरोपी मोगली को मोटरसाइकिल पर आते देखा गया। पुलिस ने सड़क जाम कर के उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक से फिसलकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी जिससे आरोपी घायल हो गया। इसके बाद मोगली पर पर काबू पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

हथियार भी बरामद

पुलिस ने जानकारी दी है कि वांटेड शूटर मोगली सिंगनल ऐप के जरिये USA यानी अमेरिका में बैठे मोंटी से लगातार बात कर रहा था। मोंटी गोगी गैंग से है और गैंग को USA से ऑपरेटर कर रहा है। पुलिस को शूटर मोगली के पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए है। पुलिस को आरोपी के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक .32 बोर पिस्टल, पूर्व में हुई गोलीबारी की घटनाओं में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और एक चोरी की बाइक मिली है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस एक्शन में, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवानिया, हिमांशु भाऊ गैंग समेत कई के ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली मेट्रो के स्टेशन से कूद कर शख्स ने की आत्महत्या, मयूर विहार-1 की घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।