1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को धर दबोचा

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को धर दबोचा

 Reported By: Abhay Parashar
 Published : Aug 03, 2020 11:26 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 11:28 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शाम एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को धर दबोचा है। बदमाश की पहचान हरियाणा के शाहपुरजत गांव के रवि उर्फ कपिल के तौर पर हुई है।

Delhi Police Special Cell arrested a wanted criminal after an encounter- India TV Hindi
Delhi Police Special Cell arrested a wanted criminal after an encounter

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शाम एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को धर दबोचा है। बदमाश की पहचान हरियाणा के शाहपुरजट गांव के रवि उर्फ कपिल के तौर पर हुई है। स्पेशल सेल को इसके रोहिणी में आने की खबर मिली जिसके बाद ट्रेप लगाया गया। सूत्रों का कहना है कि आरोपी बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायर किया जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पकड़ा गया आरोपी वसंत कुंज और हरिनगर शूट आउट केस में वांटेड था।

ये आरोपी बदमाश कौशल गैंग का बदमाश है। वह एक्सटॉर्शन जैसे संगीन वारदातों में शामिल रहा है। हाल ही में 1 अगस्त को वसंत कुंज में ऑडी कार शोरूम पर फायरिंग की थी और डेढ़ करोड़ की मांग की थी जिसमे लैटर में लिखा था कौशल गैंग की तरफ से है, इस केस में ये बदमाश वांटेड था। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। अभी इसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।