1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के टेंट उखाड़े, कई को हिरासत में लिया, नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कर रहे थे कोशिश

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के टेंट उखाड़े, कई को हिरासत में लिया, नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कर रहे थे कोशिश

 Reported By: Kumar Sonu,  Shoaib Raza Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 28, 2023 12:17 pm IST,  Updated : May 28, 2023 01:11 pm IST

नए संसद भवन की ओर बढ़ रहे पहलवानों को पुलिस ने रोका है और कई पहलवानों और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया है।

Delhi Police - India TV Hindi
पहलवानों को पुलिस ने रोका Image Source : ANI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच नए संसद भवन की ओर बढ़ रहे पहलवानों को पुलिस ने रोका है और कई पहलवानों और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया है। इस दौरान साक्षी मलिक के साथी पहलवानों ने आरोप लगाया है कि साक्षी के साथ बदसलूकी की गई है और कपड़े फाड़े गए हैं। आंदोलन खत्म करने के सवाल पर कहा कि अब और मजबूती से आंदोलन खड़ा होगा। 

क्या है पूरा मामला

सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को रोका और हिरासत में लिया क्योंकि वे जंतर मंतर पर अपने विरोध स्थल से नई संसद की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं पहलवान नई संसद की ओर कूच करने की इसलिए कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे नई संसद के सामने महिला महापंचायत करना चाहते हैं।

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के टेंट उखाड़े

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस पहलवानों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। कई पहलवानों के टेंट को दिल्ली पुलिस ने उखाड़ दिया है। 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, इन स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए 

यूपी: दोस्त की जलती हुई चिता में कूदकर शख्स ने दी जान, दोस्ती में लगा लिया मौत को गले! परिवार भी दंग 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।