1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में बदलाव मौसम, बारिश के कारण सुहाना हुआ मौसम

Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में बदलाव मौसम, बारिश के कारण सुहाना हुआ मौसम

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 07, 2023 06:59 pm IST,  Updated : May 07, 2023 07:11 pm IST

दिल्ली के शकरपुर, लक्ष्मीनगर, मयूर विहार समेत कई इलाकों में बारिश के साथ धूलभरी आंधी भी देखने को मिली है। बता दें कि दिल्ली में रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Delhi Rains Weather changes in Delhi-NCR pleasant weather due to rainfall- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में बदलाव मौसम Image Source : PTI

Delhi NCR Rains: राजधानी दिल्ली व एनसीआर के इलाकों में आज बारिश देखने को मिली है। मई महीने में पूरे उत्तर भारत में ऐसा मौसम बन रहा है जैसे फरवरी का महीना हो। रविवार की शाम एक बार दिल्ली में बारिश और धूलभरी आंधी देखने को मिली। इस कारण तापमान में बदलाव दर्ज किया गया है। दिल्ली के शकरपुर, लक्ष्मीनगर, मयूर विहार समेत कई इलाकों में बारिश के साथ धूलभरी आंधी भी देखने को मिली है। बता दें कि दिल्ली में रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। 

दिल्ली मौसम का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग द्वारा राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्की बारिश का अनुमान जताया गया था। शनिवार के दिन बी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली थी। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बता दें कि मई महीने की शुरुआत से ही लगातार बारिश देखने को मिल रही है। 

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

उत्तर भारत के राज्यों के अलावा हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं कई हिस्सों रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। इस कारण यहां सर्दी जैसे हालात हो गए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि गोंडला और केलांग में 5.5 सेमी और 3.2 सेमी बर्फबारी दर्ज की घई है। चंबा में 30 मिमी बारिश दर्ज की घई है। वहीं जोगिंदरनगर में 19 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बता दे कि इस कारण राज्य में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2-8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।