1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता में सुधार

Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता में सुधार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 20, 2021 11:59 am IST,  Updated : Jan 20, 2021 11:59 am IST

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली में न्यूनतम...- India TV Hindi
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता में सुधार Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू करेगा और इसके परिणामस्वरूप सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तेज सतही हवाओं की वजह से शहर में बुधवार को वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार दर्ज किया गया। इसी बीच दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 308 दर्ज किया गया। हवा की गति कम रहने और वातावरण में आर्द्रता का स्तर अधिक होने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी और एक महीने में ऐसा छठी बार हुआ।

मंगलवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 404 था। सोमवार को यह 372, रविवार को 347 था। वहीं इससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार तीन दिन तक गंभीर श्रेणी में दर्ज की जा रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।