1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में जारी है सर्दी का सितम, शीत लहर से और गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

दिल्ली में जारी है सर्दी का सितम, शीत लहर से और गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2021 10:34 am IST,  Updated : Jan 10, 2021 10:34 am IST

बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली सर्द हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है जो सामान्य से अधिक है।

दिल्ली में न्यूनतम...- India TV Hindi
दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा Image Source : PTI

नई दिल्ली: बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली सर्द हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है जो सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि 14 जनवरी तक पारे में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

यह पिछले चार साल में जनवरी में सबसे ज्यादा है। पश्चिमी विक्षोभों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में आसमान पर लगातार बादल छाये हुए हैं जिस वजह से तीन जनवरी से ही न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं शनिवार से मैदानी इलाकों की ओर चलनी शुरू हो गई हैं जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।