1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. रोहिणी के स्कूल में बम होने की धमकी, कल भी हुआ था एक धमाका; जांच जारी

रोहिणी के स्कूल में बम होने की धमकी, कल भी हुआ था एक धमाका; जांच जारी

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 29, 2024 01:34 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 01:34 pm IST

राजधानी दिल्ली के एक निजी स्कूल में बम होने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। बता दें कि कल गुरुवार को भी प्रशांत विहार इलाके में धमाके का एक मामला सामने आया था।

रोहिणी के स्कूल में बम होने की धमकी।- India TV Hindi
रोहिणी के स्कूल में बम होने की धमकी। Image Source : PTI

नई दिल्ली: रोहिणी के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी स्कूल को एक ईमेल के जरिए मिली थी। वहीं बम होने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। अधिकारियों ने मौके पर जाकर पूरे परिसर की जांच की, जिसके बाद इलाके में कोई बम जैसी वस्तू नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने इस सूचना को अफवाह करार दिया। बता दें कि रोहिणी के ही प्रशांत विहार इलाके में कल गुरुवार को एक सिनेमा हॉल के पास धमाका हुआ था। इस धमाके की अभी भी जांच की जा रही है।

ईमेल के जरिए मिली धमकी

दरअसल, दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में कल एक धमाका हुआ था। इस धमाके के एक दिन बाद ही शुक्रवार को एक निजी स्कूल में बम होने की सूचना मिली है। ये मामले दिल्ली के रोहिणी में एक निजी स्कूल का है, जहां ईमेल के जरिए बम होने की धमकी मिली है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर में गहन तलाशी के बाद धमकी महज अफवाह साबित हुई। 

जांच में कुछ भी नहीं मिला

एक अधिकारी के अनुसार, ईमेल के जरिए बम की धमकी के संबंध में दिल्ली पुलिस की तरफ से सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों का दस्ता और डीएफएस के कर्मचारियों ने स्कूल के पूरे परिसर की जांच और तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी अफवाह साबित हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कल भी हुआ था धमाका

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को रोहिणी में ही पीवीआर प्रशांत विहार के पास कम तीव्रता का एक धमाका हुआ था। इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया था। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक अधिकारी ने बताया कि बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रशांत विहार पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल पर विस्फोटक सामग्री फेंकने या लगाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और चौबीसों घंटे पुलिस तैनात है। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

38 लैपटॉप लेकर फरार हुए बंटी-बबली, दिल्ली से गिरफ्तार कर नागपुर लाई पुलिस

पुंछ में बड़े हमले की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में IED और RDX बरामद, बढ़ाई गई गश्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।