1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के शाहदरा में डबल मर्डर, सिर्फ 70 हजार रुपये के विवाद में हुई दो की हत्या

दिल्ली के शाहदरा में डबल मर्डर, सिर्फ 70 हजार रुपये के विवाद में हुई दो की हत्या

 Published : Nov 01, 2024 07:39 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 07:56 pm IST

राजधानी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की शाम दो लोगों की हत्या के मामले में नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

दिल्ली में डबल मर्डर का मामला।- India TV Hindi
दिल्ली में डबल मर्डर का मामला। Image Source : ANI/INDIA TV

दिल्ली के शाहदरा इलाके में दिवाली के दिन दो लोगों की गोली मार कर हत्या के मामले ने लोगों को डरा कर रख दिया है। दिवाली की शाम शाहदरा के फर्श बाजार में एक व्यक्ति और उसके नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। अब तक की जांच में पता लगा है कि दो लोगों की हत्या सिर्फ 70 हजार रुपये से जुड़े विवाद में हुई है।

शूटर को दिए गए थे पैसे

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है वह मृतक का दूर के रिश्तेदार है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में दावा किया है कि मृतक आकाश शर्मा के साथ उसका 70 हजार रुपये का आर्थिक विवाद था। इसी कारण उसने उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, 17 साल के नाबालिग आरोपी ने हत्या के लिए शूटर को पैसे दिए थे।

पैर छू कर मारी गोली

अपराधियों ने शाहदरा में पहले आकाश शर्मा के पैर छुए फिर उनपर फायरिंग कर दी। इसके बाद उनके 16 साल के भतीजे ऋषभ और 10 साल के बेटे कृष को भी गोली लगी। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई। वहीं, कृष अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, तभी रात लगभग आठ बजे उन पर हमला हुआ।

 

शूटर को पकड़ने की कोशिश जारी

पुलिस ने बताया है कि मृतक आकाश को आरोपी को पैसे लौटाने थे, लेकिन वह उसके फोन कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था। वहीं, मृतक के परिवार के अनुसार उनका आरोपी और उसके भाई के साथ संपत्ति और पैसों को लेकर विवाद था। पुलिस ने बताया है कि जांच जारी है और शूटर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। शूटर को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दिवाली पर डबल मर्डर; पहले छुए पैर फिर चलाई गोली, 16 साल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

यमुना में जहरीले झाग पर BJP ने बोला हमला, कहा-'इसके पीछे अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार; AAP ने यूपी को बनाया जिम्मेदार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।