1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. टेस्ट ड्राइव के नाम पर शोरूम से लग्जरी बाइक चोरी करता था MBA स्टूडेंट, अंग्रेजी में बात करता और गाड़ी लेकर निकल जाता

टेस्ट ड्राइव के नाम पर शोरूम से लग्जरी बाइक चोरी करता था MBA स्टूडेंट, अंग्रेजी में बात करता और गाड़ी लेकर निकल जाता

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 22, 2026 04:33 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 04:33 pm IST

आरोपी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए शो रूम में घुसता था और टेस्ट ड्राइव के नाम पर बाइक लेकर शो रूम से फरार हो जाता था। इसके बाद गाड़ियों को बेहद कम कीमत पर बेच देता था।

Bike theft accused- India TV Hindi
चोरी की लग्जरी बाइक के साथ आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली पुलिस ने लग्जरी बाइक चुराने वाले एक लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसने कई शो रूम से लग्जरी बाइक चुराई और उन्हें सस्ते दामों पर बेच दिया। आरोपी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए शो रूम में घुसता था। इससे शो रूम के कर्मचारियों को उस पर यकीन हो जाता था। इसके बाद वह टेस्ट ड्राइव के लिए गाड़ियां लेता था। गाड़ियां लेकर वह शो रूम से निकल जाता था। इसके बाद लौटकर नहीं आता था। जब तक शो रूम के कर्मचारियों को ठगी का एहसास होता, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका होता था।

आरोपी एमबीए का स्टुडेंट है, जिसने 3 महीने में 9 महंगी बाइक्स चुरा ली। बीबीए करने के बाद वह एमबीए कर रहा है। दिल्ली के विजय विहार थाने की पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। रोहिणी जिला पुलिस के विजय विहार थाना पुलिस ने चोरी के केस का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पढ़ा लिखा बीबीए किया हुआ है। पुलिस ने बुलेट मोटर साइकिल चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसका नाम पुनीत है। उसने दिल्ली के कई इलाकों और गुरुग्राम में बाइक के शोरूम को निशाना बनाया।

पुलिस ने जीपीएस के जरिए पकड़ा

डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल ने बताया कि आरोपी फर्जी आईडी बनाकर किसी भी बाइक शोरूम में जाकर टेस्ट ड्राइव के नाम पर महंगी बाइक उड़ा कर ले जाता था, जिसके बाद उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था। बाइक के फर्जी दस्तावेजों को बनाकर बेचने के लिए सोशल साइट्स का भी इस्तेमाल करता था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी बीबीए कर चुका है, जिसकी करतूत से बाइक शोरूम और दिल्ली पुलिस भी परेशान थी। पुलिस ने कई शोरूम के मालिकों से बात करके नई बाइक जो टेस्ट ड्राइव के लिए होती है। इनमें जीपीएस लगवा दिया, जब पुनीत ने कुछ बाइक चुराई तो उसकी लोकेशन पता लगी।

3-7 लाख रुपये तक की बाइक टारगेट करता था आरोपी

डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल ने बताया कि इस आरोपी ने तकरीबन 9 बाइक चुराई है। वह 3 लाख से 7 लाख रुपये तक की महंगी बाईक टारगेट करता था। गुरुग्राम-दिल्ली के बड़े शोरूम उसके निशाने पर थे। दिल्ली पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए शोरूम मालिकों से बात करके टेस्ट ड्राइव वाली बाइक पर जीपीएस लगवाया ताकि, जब भी ये बाइक की टेस्ट ड्राइव के लिए शोरूम में पहुंचे तो इसका पीछा किया जा सके और इसे पकड़ा जा सके। पुलिस की समझदारी से ये चोर पकड़ में आ गया।

यह भी पढ़ें-

अब दिल्ली की सड़कों पर लगाए गए बड़े-बड़े QR कोड, जनता करेगी स्कैन, जानिए इसके पीछे की खास वजह

धमकियों के बीच उत्तम नगर में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही ईद, मुस्लिम लोगों ने पुलिसवालों पर बरसाए फूल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।