1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन, 10.8 डिग्री तक लुढ़का पारा

दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन, 10.8 डिग्री तक लुढ़का पारा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 02:10 pm IST

रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।, इससे पहले अक्तूबर के दौरान भी तापमान में गिरावत दर्ज की गई है। IMD के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर 58 सालों में सबसे ठंडा महीना रहा था

Delhi Records Coldest Morning Of Season So Far, Mercury At...- India TV Hindi
Delhi Records Coldest Morning Of Season So Far, Mercury At 10.8 Degrees Image Source : FILE

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा लुढ़ककर 10.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो अबतक का इस सीजन का सबसे कम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार सामान्यत: सफदरजंग वेधशाला नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री दर्ज करती है और आखिरी सप्ताह में पारा 11-12 डिग्री तक नीचे जाता है। यह वेधशाला शहर का मौसम आंकड़ा देती है। 

IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में बादलों की गैर मौजूदगी के चलते निम्न न्यूनतम तापमान का रूख नजर आ रहा है। दरअसल बादल लौट रही कुछ इंफ्रारेड विकिरणों को सोख लेते हैं और उसे वापस धरती पर भेजे देते हैं जिससे धरातल गर्म रहता है। श्रीवास्तव ने कहा कि पहाड़ों पर बहुत अधिक बर्फबारी हुई नहीं है, इसलिए उस क्षेत्र की ठंडी हवा का दिल्ली के मौसम पर असर पड़ना अभी बाकी है। 

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमैट वैदर के मौसम विज्ञानी महेश पालावत के अनुसार दरअसल मजबूत पश्चिम विक्षोभ से नम हवा चलने लगती है लेकिन उसकी गैरमौजूदगी भी सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान की वजह है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है तथा न्यूनतम तापमान के सप्ताहांत तक 10 डिग्री के नीचे पहुंचने की आशंका है क्योंकि अगले दस दिनों तक मजबूत पश्चिम विक्षोभ की संभावना नहीं है। 

रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।, इससे पहले अक्तूबर के दौरान भी तापमान में गिरावत दर्ज की गई है। IMD के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर 58 सालों में सबसे ठंडा महीना रहा था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।