1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीवालों सावधान! सदर बाजार-पहाड़गंज में लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्लीवालों सावधान! सदर बाजार-पहाड़गंज में लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 Published : Apr 11, 2026 01:45 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 01:45 pm IST

Delhi traffic advisory, Paharganj traffic jam, Sadar Bazar Eidgah ijtema, Delhi traffic police update, road diversion Delhi, Faiz Road alternate route, Delhi jam news, traffic alert April Delhi

delhi trafic- India TV Hindi
दिल्ली ट्रैफिक Image Source : PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के एक अहम खबर है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिनों तक पहाड़गंज और सदर बाजार इलाके के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी सदर बाजार स्थित शाही ईदगाह में आयोजित होने वाले सालाना इज्तेमा को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। इस इज्तेमा में हर दिन करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जाम की स्थिति

पुलिस के मुताबिक बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही के कारण 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक इन तीन दिनों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक पर खासा असर पड़ेगा। कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो सकता है या जरूरत पड़ने पर डायवर्ट भी किया जा सकता है। खासतौर पर रानी झांसी रोड, रामकृष्णआ रोड और ईदगाह गोल चक्कर को जोड़ने वाले रास्ते सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे।

12 अप्रैल को जाम की स्थिति हो सकती है गंभीर

ट्रैफिक एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि 12 अप्रैल, रविवार को कार्यक्रम समाप्ति के समय रात 10 बजे के बाद ईदगाह और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में लोगों को इन इलाकों से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग चुनने की अपील की

ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। खासतौर पर सदर बाजार और ईदगाह की ओर जाने के बजाय फैज रोड का इस्तेमाल करने को कहा गया है। इसके दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और समय से पहले घर से निकलें, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा है कि यात्रियों को रियल-टाइम अपडेट के लिए उसके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य सूचना चैनलों से जुड़े रहना चाहिए। इससे वे ट्रैफिक की ताजा स्थिति को देखते हुए अपने रूट में बदलाव कर सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।