1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति पर जताई आपत्ति, कहा- चयन समिति की बुलाएं बैठक

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति पर जताई आपत्ति, कहा- चयन समिति की बुलाएं बैठक

 Published : May 14, 2026 06:40 pm IST,  Updated : May 15, 2026 12:05 am IST

विश्वविद्यालय ने कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखा है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि आपसे अनुरोध है कि आप नए प्रिंसिपल की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे न बढ़ाएं।

दिल्ली विश्वविद्यालय- India TV Hindi
दिल्ली विश्वविद्यालय Image Source : PTI

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए प्रिंसिपल की नियुक्ति प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। विश्वविद्यालय ने कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया को आगे न बढ़ाया जाए और UGC विनियम 2018 के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की बैठक बुलाई जाए।

चयन समिति की बुलाएं बैठक

विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है, 'आपसे अनुरोध है कि आप नए प्रिंसिपल की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे न बढ़ाएं और UGC विनियम 2018 के प्रावधानों के अनुसार गठित चयन समिति की बैठक बुलाएं।'

विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद गहराया

इस मुद्दे को लेकर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद गहराने की संभावना जताई जा रही है। इस पूरे विवाद को लेकर सेंट स्टीफंस कॉलेज परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के रजिस्ट्रार द्वारा हस्ताक्षरित और कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष को संबोधित 14 मई के एक पत्र में विश्वविद्यालय ने कॉलेज में एक नए प्रिंसिपल की नियुक्ति के संबंध में हालिया मीडिया रिपोर्टों का उल्लेख किया।

सुसान एलियास को लेकर गर्माया मामला

सेंट स्टीफंस द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, कॉलेज की सर्वोच्च परिषद ने घोषणा की है कि सुसान एलियास 1 जून से कॉलेज की 14वीं और पहली महिला प्रिंसिपल के रूप में कार्यभार संभालेंगी। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा, 'यह कॉलेज पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है। यूजीसी नियमों के अंतर्गत आता है। नियमों का उल्लंघन नहीं किया जा सकता।' 

ये भी पढ़ें: 

नीट पेपर की दोबारा परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर हाई लेवल बैठक, कई शीर्ष अधिकारी मौजूद

VIDEO: निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, वाहनों में कटौती की बात नहीं मान रहे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री!

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।