बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को अनदेखा कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को 13 गाड़ियों के काफिले के साथ नालंदा पहुंचे हुए थे। इसका वीडियो सोशल मीडया में वायरल हो रहा है।
मां की पुण्यतिथि पर पहुंचे थे निशांत कुमार
नालंदा में आज नीतीश कुमार की पत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि का मौका था, नीतीश कुमार पुष्कर अर्पित कर थोड़ी देर के बाद वापस लौट गए। वहीं, निशांत कुमार करीब 1 घंटे के बाद कार्यकर्ता एवं स्थानीय अधिकारियों से बात करने के बाद लौटे।
काफिले में एंबुलेंस सहित कुल 13 गाड़ियां
इसमें देखा गया की उनके काफिले में एंबुलेंस सहित कुल 13 गाड़ियां शामिल थीं। बुधवार को ही निशांत कुमार को जेट सुरक्षा मुहैया कराई गई है। वहीं, अभी हाल के दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को निर्देश दिया है कि पेट्रोलियम की खपत को देखते हुए कम से कम वहान का प्रयोग करें।
कई राज्यों के सीएम और खुद पीएम मोदी ने कम किया काफिला
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पीएम मोदी की इस अपील को अनदेखा करते हुए दिखे। जहां, कई राज्यों के सीएम, मंत्री और अधिकारियों ने अपने काफिले को छोटा कर दिया है। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हैं। वह बुधवार को सिर्फ दो गाड़ियों से ही जाते हुए दिखाई दिए।
नालंदा से शिव कुमार की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत को हत्या बताकर NHRC में शिकायत, स्वतंत्र जांच की उठी मांग