1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बैटरी फटने से चलती ई-रिक्शा में लगी आग, इंटर की 2 छात्राएं बुरी तरह झुलसीं; कान में ईयरफोन लगाए ड्राइवर फरार

बैटरी फटने से चलती ई-रिक्शा में लगी आग, इंटर की 2 छात्राएं बुरी तरह झुलसीं; कान में ईयरफोन लगाए ड्राइवर फरार

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 09, 2026 02:01 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 02:01 pm IST

जमुई में कोचिंग से लौट रही 3 छात्राओं समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में ई-रिक्शा की बैटरी फटी और देखते ही देखते आग ने पूरे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया।

e rickshaw fire- India TV Hindi
चलती ई-रिक्शा में आग। Image Source : REPORTER INPUT

जमुई (बिहार): जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ है। डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास सुबह करीब 9:30 बजे चलती ई-रिक्शा की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया फट गया जिससे ई- रिक्शा में भीषण आग लग गई। हादसे में इंटर की छात्रा बुरी तरह झुलस गई, जबकि ई- रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एक छात्रा को डॉक्टर नीरज साह के क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरी छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। एक अन्य छात्रा का इलाज प्राइवेट क्लिनिक में ही चल रहा है, उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।

झुलसीं छात्राओं की पहचान-

रेफर हुई छात्रा की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी और निजी क्लीनिक में इलाजरत छात्रा की पहचान मनोहर यादव की पुत्री अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा छात्रा और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली गई और जांच पड़ताल में जुट गई है।  

ई-रिक्शा से धुआं निकल रहा था, ड्राइवर नहीं रुका

बताया जा रहा है कि जमुई में कोचिंग में पढ़ाई कर लौट रही 3 छात्राओं समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर भगवाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा महिसौड़ी चौक से आगे बढ़ी इसी दौरान ई-रिक्शा से धीरे-धीरे धुआं उठने लगा। धुंआ देख छात्रा ने ई-रिक्शा चालक को इसकी सूचना दी, लेकिन ई-रिक्शा चालक कान में ईयरफोन लगाए लगातार आगे बढ़ता रहा। कई बार बोलने के बावजूद ई-रिक्शा चालक नहीं रुका। नतीजतन डॉक्टर नीरज साह के क्लीनिक के पास अचानक ई-रिक्शा का बैटरी फटी और देखते ही देखते आग पूरे ई-रिक्शा को अपने चपेट में ले ली।

मौके पर मची अफरा-तफरी

ई रिक्शा में आग लगते ही मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। कुछ क्षण के लिए भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों की काफी भीड़ घटना स्थल पर लग गई। लोग ई- रिक्शा पर सवार छात्रा को बचाने में और आग को बुझाने में जुट गए। लेकिन आग इतनी तेज थी कि बाद में फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ई- रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं, कुछ महीनों पहले दिल्ली के रघुबीर नगर के एक गोदाम में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी आग में 2 लोगों की मौत हो गई थी।

(रिपोर्ट- मो. अंजुम आलम)

यह भी पढ़ें-

गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क में भीषण हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो सवार 7 लोगों की मौत; कई घायल

IIT पवई कैंपस में गैस लीक से हादसा, 5 झुलसे; दो बच्चे भी घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।