1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीट पेपर की दोबारा परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर हाई लेवल बैठक, कई शीर्ष अधिकारी मौजूद

नीट पेपर की दोबारा परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर हाई लेवल बैठक, कई शीर्ष अधिकारी मौजूद

 Published : May 14, 2026 11:34 pm IST,  Updated : May 14, 2026 11:54 pm IST

नीट (यूजी) की परीक्षा को सही से कराने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के पास है। इसको लेकर शिधा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आवास पर अधिकारियों संग बड़ी बैठक की है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान- India TV Hindi
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान Image Source : PTI

नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई तेज है। सीबीआई से लेकर लोकल पुलिस तक आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इस बीच, NEET (UG) के दोबारा परीक्षा के आयोजन को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर गुरवार देर शाम हाई लेवल मीटिंग हुई। इस बैठक में कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

हाई लेवल मीटिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद 

सूत्रों के अनुसार, बैठक में दोबारा से NEET (UG) परीक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई है। शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (विद्यालय शिक्षा) संजय कुमार, NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह, CBSE अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्तों के साथ-साथ अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित रहे।

तैयार हुई आगे की रणनीति

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर यह बैठक एनटीए द्वारा परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों के बाद हुई है। 3 मई को होने वाली परीक्षा रद्द किए जाने के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और आगे की रणनीति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

5 आरोपी 7 दिन के लिए CBI की हिरासत में

दिल्ली की एक अदालत ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों को पूछताछ के लिए गुरुवार को सीबीआई की 7 दिन की हिरासत में भेज दिया। अदालत ने इसी के साथ टिप्पणी की कि इन आरोपों से संकेत मिलता है कि परीक्षा के गोपनीय प्रश्न पत्रों को लीक करने और आर्थिक लाभ के लिए प्रसारित करने में एक 'संगठित गिरोह' की भूमिका थी। 

सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने संघीय एजेंसी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें यश यादव, मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और शुभम मधुकर खैरनार को सात दिन की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था। 

ये भी पढ़ें: 

मानसून को लेकर आ गया अपडेट, देश के इन राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक होगी जमकर बारिश, जारी हुआ अलर्ट

200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत