नई दिल्लीः दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि रखरखाव कार्य के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 21 और 22 फरवरी को जलापूर्ति बाधित रहेगी। जल बोर्ड के अनुसार, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, ब्लॉक-6 कालकाजी, कैलाश कुंज, नेहरू अपार्टमेंट, अरबिंदो मार्केट, गीता कॉलोनी, जनता फ्लैट्स मयूर विहार फेज-111, पॉकेट ए में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
इन इलाकों में भी दो दिन नहीं आएगा पानी
इसके साथ ही बीसी एंड डी मयूर विहार फेज-11, बीबी ब्लॉक बीपीएस ईस्ट शालीमार बाग, ए2/एलआईजी एकता अपार्टमेंट पश्चिम विहार, मादीपुर, पॉकेट-11 डीडीए फ्लैट्स जसोला विहार, सी-5 डी ब्लॉक जनकपुरी, ईएससी-ई-ब्लॉक विकासपुरी, ए-2 ब्लॉक जनकपुरी के लोगों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
पानी को पहले से स्टोर करने की सलाह
जलबोर्ड ने कहा है कि मरम्मत कार्य के कारण पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी जाती है। बयान में कहा गया है कि डीजेबी हेल्पलाइन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से मांग पर पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे। जलबोर्ड ने कहा कि स्थानीय निवासियों को इन दो दिनों के दौरान पानी पहले से स्टोर करके रखने की सलाह दी जाती है।
इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी
जलबोर्ड के अनुसार, 23 फरवरी से पानी की सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी। इसलिए स्थानीय लोगों को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। अगर किसी को पानी की जरुरत हो तो वे फोन कर पानी का टैंकर मंगा सकते हैं।
संपादक की पसंद