1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'टैंकर माफिया पर आपने क्या एक्शन लिया?' सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा

'टैंकर माफिया पर आपने क्या एक्शन लिया?' सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 12, 2024 12:33 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 01:05 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जल संकट पर सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार से टैंकर माफिया को लेकर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार से पूछा कि क्या टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कदम उठाया गया है या कार्रवाई की गई है?

supreme court- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट Image Source : FILE

नई दिल्ली:  दिल्ली में जल संकट दिन ब दिन गहरा होता जा रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर आज सुनवाई शुरू हो गई है। इस याचिका में हरियाणा से यमुना में पानी छोड़ने को लेकर दिशा-निर्देश की मांग गई है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और पीबी वराले की बेंच कर रही है।

दिल्ली पुलिस से कार्रवाई के लिए कहेंगे-सुप्रीम कोर्ट

याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने दिल्ली सरकार से पूछा कि क्या टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कदम उठाया गया है या कार्रवाई की गई है?  सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर आप टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो हम दिल्ली पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहेंगे।

पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए-सुप्रीम कोर्ट

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से यह भी पूछा कि पानी की बर्बादी को रोकने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं? दिल्ली सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वे इसके बारे में हलफनामा दाखिल करेंगे क्योंकि  बड़े पैमाने पर कनेक्शन काटने के साथ ही पानी की बर्बादी रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है।

दिल्ली में पानी कहां जा रहा है?

कोर्ट ने कहा "इस कोर्ट के सामने झूठे बयान क्यों दिए गए? पानी हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। फिर दिल्ली में पानी कहां जा रहा है? टैंकर माफियाओं की वजह से इतना पानी बह रहा है.. इस संबंध में आपने क्या उपाय किए हैं? दिल्ली जल संकट के बारे में मीडिया रिपोर्ट या कवरेज का हवाला देते सुप्रीम कोर्ट कीबेंच ने कहा, "लोग परेशान हैं, हम सभी समाचार चैनलों पर यह देख रहे हैं। अगर गर्मियों में पानी की कमी बार-बार होने वाली समस्या है, तो पानी की बर्बादी को नियंत्रित करने के लिए आपने क्या उपाय किए हैं।"

सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "हम समाधान खोजने के लिए यहां हैं। कृपया हिमाचल प्रदेश का हलफनामा और दिल्ली सरकार द्वारा दायर स्टेट्स रिपोर्ट देखें।" इस पर कोर्ट ने कहा "सचिव हलफनामे क्यों नहीं दाखिल कर रहे हैं? मंत्री ये हलफनामे क्यों दाखिल कर रहे हैं? हिमाचल का कहना है कि उन्होंने पहले ही अतिरिक्त पानी छोड़ दिया है। अब हिमाचल का कहना है कि उनके पास कोई अतिरिक्त पानी नहीं है। बोर्ड को क्यों नहीं बताया गया? पानी हिमाचल से आ रहा है और दिल्ली में पानी कहां जा रहा है। इतना नुकसान हो रहा है?" वहीं इस बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के पानी टैंकर माफियाओं को लेकर पुलिस से शिकायत की और जांच की मांग की। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।