1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR के लोगों को मिलने वाली भीषण गर्मी से राहत, शाम के बाद बदलने वाला है मौसम

दिल्ली-NCR के लोगों को मिलने वाली भीषण गर्मी से राहत, शाम के बाद बदलने वाला है मौसम

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Jun 12, 2025 10:28 am IST,  Updated : Jun 12, 2025 10:44 am IST

भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को आज शाम खुशखबरी मिल सकती है। शाम या रात तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में गर्मी से मिलने वाली है राहत- India TV Hindi
दिल्ली में गर्मी से मिलने वाली है राहत Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर के लोग चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी दी है। आज शाम से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ में हल्की बारिश के भी आसार हैं। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार की शाम या रात से मौसम बदलेगा। आज शाम या रात तक गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

तापमान गिरने से लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में 13-17 जून तक तापमान में गिरावट से पारा 37-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे गर्मी से जुड़ी परेशानी कम हो सकती है। 

दिल्ली में पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार

बता दें कि दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गुरुवार की सुबह दिल्ली में लोग गर्म और उमस भरे मौसम में जागे। हाल के दिनों में तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हीटवेव की स्थिति के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, जिससे पूरे शहर में बेचैनी बढ़ गई है और गर्मी से संबंधित बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की गई है। विभाग ने निवासियों को एहतियाती उपाय करने के लिए आगाह किया है, क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय तक अत्यधिक तापमान के संपर्क में रहने से जूझ रहा है।  

इस वजह से पड़ रही भीषण गर्मी

वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी की वजह हाल के दिनों में आंधी-तूफान की गतिविधि का न होना है। क्षेत्र के ऊपर एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन के गठन सहित अनुकूल मौसम संबंधी स्थितियों से लू की स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

 ये भी पढ़ेंः बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी, 50-70 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

उफ! ये गर्मी तो मार ही डालेगी..दिल्ली में रियल फील टेम्प्रेचर 47.1 डिग्री तक पहुंचा, IMD ने बताया कब होगी बारिश

 

(पीटीआई इनपुट के साथ)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।