Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में फिर होने वाली है गरज-चमक के साथ बारिश, तीन तक खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

दिल्ली में फिर होने वाली है गरज-चमक के साथ बारिश, तीन तक खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Mar 17, 2026 08:48 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 08:55 pm IST

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने की भी संभावना है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में बारिश। फाइल- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली में बारिश। फाइल

नई दिल्लीः दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस बार मौसम 18 मार्च से 20 मार्च तक खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।  

18 मार्च यानी बुधवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। रात में बिजली कड़कने के साथ 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, गुरुवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधितकम तापमान 32°C से 34°C दर्ज किया जा सकता है।

19 मार्च यानी गुरुवार आंधी के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश के साथ आंधी के साथ बिजली चमकेगी और 30-40 किमी की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जोकि 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

20 मार्च को भी खराब रहेगा मौसम

20 मार्च यानी शुक्रवार को भी आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C तक रह सकता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है। 

रविवार को हुई थी बारिश

इससे पहले दिल्ली में रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुककर बारिश हुई थी। बारिश के बाद से दिल्ली में गर्मी से थोड़ा राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे तक आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक सफदरजंग और लोधी रोड वेधशाला में 0.8-0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पालम में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहे। 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement