1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में घर-घर पहुंचाया जाएगा राशन, केजरीवाल कैबिनेट का फैसला

दिल्ली में घर-घर पहुंचाया जाएगा राशन, केजरीवाल कैबिनेट का फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 01:06 pm IST

दिल्ली में 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' शुरू होने जा रही है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली में 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' शुरू होने जा रही है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए लाभार्थियों को राशन की डोर स्टेप डिलीवरी मिलेगी। उन्हें राशन के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार और प्रशासन खुद लाभार्थियों के घर राशन पहुंचाएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। सीएम केजरीवाल ने कहा, "हमारी कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' को मंजूरी दे दी है। लाभार्थी अब डोर स्टेप डिलीवरी का लाभ उठा सकेंगे।" सीएम केजरीवाल ने “मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना” को बहुत ही क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि गरीब को इज्जत से राशन देने का सपना अब पूरा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।