1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. झगड़ा छुड़ाने गए DSEU कर्मचारी का गला काटा, मौत के बाद मचा बवाल

झगड़ा छुड़ाने गए DSEU कर्मचारी का गला काटा, मौत के बाद मचा बवाल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 01, 2026 01:39 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 01:40 pm IST

दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय का कर्मचारी दो पक्षों का झगड़ा छुड़ाने गया था। हमलावरों ने उसके गले में चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

Sahil- India TV Hindi
मृतक साहिल Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के थाना मॉडल टाउन इलाके में दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान साहिल उम्र 25 साल के रूप में हुई है, जो की परिवार के साथ तोमर कॉलोनी बुराड़ी में रहता था। मृतक साहिल के पिता एमसीडी में सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। जो की पहले परिवार के साथ एमसीडी कॉलोनी आजादपुर में रहते थे और कुछ समय पहले ही बुराड़ी शिफ्ट हुए थे।

जानकारी के अनुसार साहिल दो पक्षों के बीच का झगड़ा सुलझाने गया था। इसी दौरान हमलावरों ने चाकू से उसके गले में हमला कर दिया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना आजादपुर एमसीडी कॉलोनी में हुई।

हमले में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद

हमलावरों ने साहिल के गर्दन पर चाकू से वार किया था, जिससे साहिल की मौके पर ही तड़पते हुए मौत जो गई। साहिल को उसके कुछ दोस्त विनायक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद क्राइम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और साक्षय जुटाए, क्राइम टीम को जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

सीसीटीवी में दिखा हमलावर

साहिल एमसीडी कॉलोनी आजादपुर में ऑफिस से निकलकर अपने दोस्तों से मिलने पहुंचा था। मौके पर दो गुटों का झगड़ा चल रहा था, जिन्हें बाइक रोककर साहिल छुड़ाने पहुंचा था। मौके पर साहिल को एक गुट में मौजूद आशु नाम के लड़के ने गले पर चाकू मार दिया। साहिल के गले से खून की तेजधार निकलते देख सभी वहां से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है, जिससे की पता चल सके की झगड़ा किन लोगों के बीच था। आशु की पहचान एक सीसीटीवी फुटेज से हुई है, जिसमें वो घटनास्थल से कुछ दूरी पर चाकू फेंक भागता दिखाई दे रहा है।

(दिल्ली से नीरज शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: साकेत नगर में बिल्डिंग गिरने का नया वीडियो, मृतकों की संख्या 6 पहुंची, दो इंजीनियर सस्पेंड

अब दिल्ली में बुलडोजर एक्शन, गिराए जा रहे करीब 300 घर, मौके पर पैरामिलिट्री फोर्सेस और दिल्ली पुलिस तैनात-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।