1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के दंगल में कितने उम्मीदवार मैदान में, कितने नामांकन हुए रिजेक्ट? आंकड़े हुए जारी

दिल्ली के दंगल में कितने उम्मीदवार मैदान में, कितने नामांकन हुए रिजेक्ट? आंकड़े हुए जारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 19, 2025 07:51 am IST,  Updated : Jan 19, 2025 07:57 am IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इस बार 1,522 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 477 नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया।

दिल्ली चुनाव में तीन प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी है।- India TV Hindi
दिल्ली चुनाव में तीन प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी है। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Delhi Assembly Election 2025: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों चुनावी शोर है। सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। दिल्ली में विधानसभा का चुनाव 5 फरवरी को होगा। इसके मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 1,040 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 1,522 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 477 नामांकन पत्रों को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया।

नामांकन की अंतिम तारीख क्या है?

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी थी और इस दिन सबसे अधिक 680 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 16 जनवरी को भी 500 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शनिवार को पूरी हुई। उम्मीदवार 20 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव में जोरदार मुकाबला होने की संभावना है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस इस चुनावी मुकाबले में बराबर की टक्कर देने के मूड में नजर आ रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 25 साल से अधिक समय बाद दिल्ली में वापसी की कोशिशों में जुटी हुई है। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीनों प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

कब तक नामांकन वापस ले सकते हैं?

चुनाव नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी। मतगणना के बाद तय हो पाएगा कि इस बार दिल्ली की सत्ता में किस पार्टी का कब्जा होगा। वैसे अभी सभी की नजर 20 जनवरी तक उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की प्रक्रिया पर है। इसके बाद चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहा था 10 वर्षीय अब्बू, रास्ते में हो गई मौत

सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।