1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 का हाफ एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 का हाफ एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 20, 2025 08:22 am IST,  Updated : Sep 20, 2025 08:35 am IST

दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इस दौरान पुलिस ने कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान भी हो गई है।

Delhi- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच रोहिणी इलाके में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान गोगी गैंग के 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर हुआ है और कुल 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों की पहचान भी हो गई है।

क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में ये मुठभेड़ हुई है। दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के सदस्यों के बीच चली गोलियों के बाद 3 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

पकड़े गए 2 बदमाशों के गोली लगी है और घायलों की पहचान इरफान, लालू और नितेश है। गोगी गैंग के ये तीनों सदस्य कार में थे। बता दें कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाती है।

उसकी अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है, ऐसे में जब अपराधी का सामना दिल्ली पुलिस से हो जाता है और उसके पास भागने का ऑप्शन नहीं होता तो वह अपराधी, पुलिस के ऊपर भी फायर झोंकने से परहेज नहीं करते। हालांकि पुलिस ने अपराधियों को अपनी ताकत का अंदाजा लगवा दिया है।

ऑपरेशन आघात के तहत दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, 50 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एक और खबर ये है कि दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 50 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने रेड के दौरान ड्रग और 13 पिस्टल बरामद की हैं।

दिल्ली के कई स्कूलों को आज बम की धमकी मिलीं

एक और खबर ये है कि दिल्ली के कई स्कूलों को आज बम की धमकी मिली हैं। डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय को ये धमकी दी गई हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे हैं। छात्रों और स्टाफ को एहतियातन सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया है। स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।