1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Tik Tok को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- "चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सौदे को मंजूरी दी"

Tik Tok को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- "चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सौदे को मंजूरी दी"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 20, 2025 06:45 am IST,  Updated : Sep 20, 2025 06:56 am IST

वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म के लिए टिकटॉक सौदे को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान आया है और उन्होंने कहा कि जिनपिंग ने टिकटॉक सौदे को मंजूरी दे दी है। हम इस सौदे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

Donald Trump- India TV Hindi
ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक सौदे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टिकटॉक सौदा जल्द ही होने वाला है और निवेशक इसके लिए तैयार हो रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने टिकटॉक सौदे को अमेरिका में परिचालन जारी रखने के लिए मंजूरी दे दी है।

बता दें कि टिकटॉक एक पॉपुलर वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे दुनियाभर में युवा पसंद करते हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि इस सौदे से अमेरिका को फायदा मिलेगा।

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने टिकटॉक सौदे को मंजूरी दे दी है। हम इस सौदे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। हमें इस पर हस्ताक्षर करने होंगे; यह एक औपचारिकता हो सकती है।"

ऐप पर सख्त नियंत्रण रखेगा अमेरिका

हालांकि ट्रंप ने ये साफ किया कि अमेरिका इस ऐप पर सख्त नियंत्रण रखेगा। उन्होंने ये भी कहा कि ये सौदा अमेरिका के लिए बहुत अच्छा है। ये एक अद्भुत चीज है, मैं थोड़ा पूर्वाग्रही हूं, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे ऐसे आंकड़े दिलाए गए हैं जो पहले कभी नहीं सुने गए। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका के युवा इसे चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं की वजह से ही वह चीन के साथ एक समझौता करने में सक्षम थे। ट्रंप ने ये भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए भी एक अच्छा सौदा होगा। ये अमेरिकी निवेशक हैं, वे आर्थिक रूप से बहुत प्रसिद्ध लोग हैं। उनका इस पर नियंत्रण होगा। 

चीनी राष्ट्रपति को दी बधाई

ट्रंप ने कहा कि वह चीन के राष्ट्रपति को धन्यवाद देंगे क्योंकि वह एक सज्जन व्यक्ति हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध रहे हैं। बता दें कि ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें चीनी ऐप टिकटॉक सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश