1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गाजा में हमास के सैन्य खुफिया विभाग के डिप्टी हेड समेत 10 खूंखार आतंकी खल्लास, इजरायली सेना ने हमले में किया ढेर

गाजा में हमास के सैन्य खुफिया विभाग के डिप्टी हेड समेत 10 खूंखार आतंकी खल्लास, इजरायली सेना ने हमले में किया ढेर

 Published : Sep 19, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Sep 19, 2025 06:33 pm IST

इजरायली सेना को गाजा में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इजरायल ने एक हवाई हमले में गाजा में हमास के सैन्य खुफिया विभाग के डिप्टी हेड समेत 10 आतंकवादियों को मार गिराया है।

गाजा में इजरायली सेना का बड़ा हमला (फाइल फोटो)- India TV Hindi
गाजा में इजरायली सेना का बड़ा हमला (फाइल फोटो) Image Source : AP

गाजा: इजरायली सेना को गाजा में एक और बड़ी सफलता मिली है। आईडीएफ ने गाजा में हमास सैन्य खुफिया विभाग के डिप्टी हेड सिम महमूद यूसुफ अबू अलखैर समेत 10 बड़े आतंकवादियों को एक हमले में ढेर कर दिया है। इजरायली सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हमास की बुरेज बटालियन में सैन्य खुफिया विभाग का डिप्टी हेड सिम महमूद यूसुफ अबू अलखैर मारा गया। उसे उत्तरी गाजा में आईडीएफ ने हमले में मार गिराया।

हमास के 10 ज्यादा आतंकी हमले में ढेर

आईडीएफ ने एक्स पर बताया कि इस हमले में 10 से अधिक आतंकवादी मारे गए। जबकि 20 से ज्यादा सैन्य ढांचों को ध्वस्त किया गया। आईडीएफ ने कहा कि गाजा सिटी में IDF बलों ने अपने अभियान का विस्तार जारी रखा है, जबकि खान यूनिस और रफ़ा में भी सेना आतंकवादी खतरों के खिलाफ सक्रिय अभियान चला रही है।

एक अन्य अभियान में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

एक अन्य अभियान में आईडीएफ ने आईएसए की खुफिया जानकारी के आधार पर रामल्लाह में एक सशस्त्र आतंकवादी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया, जो पिछले हफ्ते नआमा क्षेत्र से इज़रायली क्षेत्र की ओर रॉकेट दागने का प्रयास कर रहे थे। इस ऑपरेशन के दौरान 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दर्जनों रॉकेट, विस्फोटक और एक रॉकेट निर्माण कार्यशाला बरामद हुई। बरामद किए गए रॉकेट और विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया और संदिग्धों को पूछताछ के लिए आईएसए के हवाले किया गया। आईडीएफ ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें

 

अपनी छवि बदलने में जुटा तालिबान, महीनों से अगवा 2 ब्रिटिश नागरिकों को बिना शर्त छोड़ा

सूडान के अर्धसैनिक बलों ने मस्जिद पर किया बड़ा ड्रोन हमला, 43 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश