1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Exit Poll: 'नई दिल्ली में केजरीवाल तीसरे स्थान पर होंगे, 10-12 हजार वोटों से जीतेंगे पटपड़गंज', वीरेंद्र सचदेवा का बयान

Exit Poll: 'नई दिल्ली में केजरीवाल तीसरे स्थान पर होंगे, 10-12 हजार वोटों से जीतेंगे पटपड़गंज', वीरेंद्र सचदेवा का बयान

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 05, 2025 09:42 pm IST,  Updated : Feb 06, 2025 10:22 am IST

एग्जिट पोल सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इंडिया टीवी से खास बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी को 50 से 52 सीटें मिल रही हैं।

Virendra Sachdeva- India TV Hindi
वीरेंद्र सचदेवा Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। ऐसे में चुनाव नतीजों को लेकर 9 एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसमें 7 एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिली है और 2 एग्जिट पोल में AAP को बढ़त मिली है। ऐसे में एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि इस बार बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म हो सकता है।

एग्जिट पोल सामने आने के बाद क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

एग्जिट पोल सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान सामने आया है। उन्होंने इंडिया टीवी से बात की और कहा कि इस बार नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल तीसरे स्थान पर रहेंगे। वहीं पटपड़गंज में 10 से 12 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल होगी।

गौरतलब है कि नई दिल्ली सीट से केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं और पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया की टिकट काटकर आप ने फेमस टीचर अवध ओझा को चुनाव लड़ाया है। हालांकि वीरेंद्र सचदेवा का साफ कहना है कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी को 50 से 52 सीटें मिल रही हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 15-17 सीटें ऐसी हैं, जहां वातावरण हमारे अनुकूल नहीं रहता। वहां हमें ज्यादा काम करने की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि करावल नगर में हमें शानदार जीत हासिल होगी। 

सभी 9 एग्जिट पोल में बीजेपी, आप और कांग्रेस को कितनी सीटें?

  • MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 35-40 सीटें मिल सकती हैं और आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  • वहीं पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में BJP को 51-60 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 10-19 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को शून्य सीट मिलने का अनुमान है।
  • JVC के एग्जिट पोल में BJP को बढ़त है। इसमें BJP को 39-45 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 22-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
  • CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-44, आप को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
  • PEOPLES INSIGHT के एग्जिट पोल में बीजेपी को 40-44, आप को 25-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  • POLL DIARY के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50, आप को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
  • P MARQ के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-49, आप को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  • वीप्रिसाइड के एग्जिट पोल में AAP को बढ़त बताई गई है। AAP को 46-52 सीटें और BJP को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
  • माइंडब्रिंक के एग्जिट पोल में भी AAP को बढ़त बताई गई है। इसने AAP को 44-49 सीटें और BJP को 21-25 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।