1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सामने आए 9 एग्जिट पोल, 7 में BJP आगे और 2 में AAP को बढ़त

Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सामने आए 9 एग्जिट पोल, 7 में BJP आगे और 2 में AAP को बढ़त

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 05, 2025 07:57 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 09:50 pm IST

Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। ऐसे में 9 एग्जिट पोल सामने आएं हैं, जिसमें 7 में बीजेपी को बढ़त बताई गई है और 2 में AAP को बढ़त बताई गई है।

Exit Poll- India TV Hindi
9 एग्जिट पोल्स में 7 में बीजेपी को बढ़त Image Source : GFX IMAGE

नई दिल्ली: दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। दिल्ली चुनावों के लिए आज वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब नतीजे 8 फरवरी को आने वाले हैं। नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आए हैं। अभी तक आए 9 एग्जिट पोल में से 7 एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। वहीं 2 एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। यानी 7 एग्जिट पोल का अनुमान है कि दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म हो सकता है और 2 एग्जिट पोल का अनुमान है कि आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में सत्ता हासिल कर सकती है। 

सभी 9 एग्जिट पोल में बीजेपी, आप और कांग्रेस को कितनी सीटें?

  1. MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 35-40 सीटें मिल सकती हैं और आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  2. वहीं पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में BJP को 51-60 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 10-19 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को शून्य सीट मिलने का अनुमान है।
  3. JVC के एग्जिट पोल में BJP को बढ़त है। इसमें BJP को 39-45 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 22-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
  4. CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-44, आप को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
  5. PEOPLES INSIGHT के एग्जिट पोल में बीजेपी को 40-44, आप को 25-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  6. POLL DIARY के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50, आप को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
  7. P MARQ के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-49, आप को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।

2 एग्जिट पोल ने AAP को बढ़त बताई

  1. वीप्रिसाइड के एग्जिट पोल में AAP को बढ़त बताई गई है। AAP को 46-52 सीटें और BJP को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
  2. माइंडब्रिंक के एग्जिट पोल में भी AAP को बढ़त बताई गई है। इसने AAP को 44-49 सीटें और BJP को 21-25 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

Exit Poll
Image Source : INDIA TV Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सामने आए 9 एग्जिट पोल

सभी एग्जिट पोल का औसत क्या रहा?

अगर इन सभी 9 एग्जिट पोल का औसत निकलें तो बीजेपी को 39, आप को 30 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।