1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. महाधरना : आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर सील, हरियाणा और यूपी नहीं जाएगी दिल्ली मेट्रो

महाधरना : आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर सील, हरियाणा और यूपी नहीं जाएगी दिल्ली मेट्रो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 07:18 am IST,  Updated : Nov 26, 2020 08:28 am IST

कृषि कानून के विरोध में आज पंजाब और हरियाणा के किसान महाधरना करने जा रहे हैं। इसके लिए सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रेक्टर और ट्रकों में भरकर दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं।

Farmer Protest- India TV Hindi
Farmer Protest Image Source : FILE

कृषि कानून के विरोध में आज पंजाब और हरियाणा के किसान महाधरना करने जा रहे हैं। इसके लिए सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रेक्टर और ट्रकों में भरकर दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं। ये किसान केंद्र द्वारा हाल में पास किए गए कृषि कानूनों का व्यापक विरोध कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने दावा किया है कि हजारों किसान आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा ने भी पंजाब से जुड़े अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं। 

इधर दिल्ली में भी किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। पुलिस ने किसानों को राजधानी में प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में अगर किसान दिल्ली में जमा होते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

हरियाणा और यूपी नहीं जाएंगी दिल्ली मेट्रो 

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो को भी अहतियात के रूप में बंद करने का फैसला किया गया है। इसकी वजह से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। डीएमआरसी के मुताबिक ब्लू लाइन पर आज सुबह से दोपहर दो बजे तक आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहेगी। इधर येलो लाइन पर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक भी सेवाएं बंद रहेगी। 

पंजाब हरियाणा सीमा पर किसानों का जमावड़ा 

भारतीय किसान यूनियन (EU) के महासचिव सुखदेव सिंह ने कहा है कि इस विरोध मार्च में 25 हजार महिलाएं और 4000 ट्रैक्टर शामिल होंगे। इस संगठन ने कहा है कि उनके लगभग दो लाख सदस्य खनौरी और डबावली से हरियाणा में प्रवेश करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली मार्च के लिए निकले किसान खाने-पीने के सामान और कपड़े लेकर निकलें हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।