1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस की महिला SI ने फांसी लगाकर की सुसाइड, भाई ने जाली तोड़कर गेट खोला और शव को उतारा

दिल्ली पुलिस की महिला SI ने फांसी लगाकर की सुसाइड, भाई ने जाली तोड़कर गेट खोला और शव को उतारा

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 26, 2025 11:00 am IST,  Updated : Jul 26, 2025 11:08 am IST

दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली है। महिला की उम्र महज 29 साल थी और वह रोहिणी सेक्टर 11 में रहती थी।

Delhi Police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस की महिला SI ने फांसी लगाकर की सुसाइड Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली है। महिला ने पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड की है। महिला की उम्र महज 29 साल थी और उसकी पहचान सविता के रूप में हुई है। वह अमन विहार थाने में तैनात थी और झज्जर हरियाणा की रहने वाली थी। इस समय वह रोहिणी सेक्टर 11 में रहती थी।

पुलिस का सामने आया बयान

पुलिस ने बताया, '25 जुलाई को सेक्टर-11 रोहिणी क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। फांसी लगाने वाली महिला की पहचान सविता पुत्री प्रताप सिंह निवासी जी-3/51, तीसरी मंजिल, सेक्टर-11 रोहिणी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसकी उम्र 29 वर्ष थी और वह गांव छारा, जिला झज्जर, हरियाणा की मूल निवासी थी। उसके भाई ने जाली तोड़कर गेट खोला और उसका शव पंखे से उतारा। मृतका थाना अमन विहार, जिला रोहिणी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थी और 2021 बैच की थी। मामले की जांच जारी है।

दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में भी सुसाइड का मामला सामने आया

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में आठ महीने की एक गर्भवती किशोरी ने भी सुसाइड कर ली। किशोरी ने घर की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर सुसाइड की। किशोरी की उम्र महज 17 साल बताई जा रही है। उसने अपनी बहन के घर की छत से कथित तौर पर छलांग लगाई। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे रोहिणी के भगवती अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

इससे पहले दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में UPSC की तैयारी कर रहे एक छात्र द्वारा सुसाइड का मामला सामने आया था। छात्र की पहचान 25 वर्षीय जम्मू निवासी तरुण ठाकुर के रूप में हुई थी। तरुण ठाकुर का शव छत के पंखे से कपड़े के एक टुकड़े से लटका हुआ मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।