नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली के मायापुरी फेज-2 स्थित एक कंपनी में आग लग गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसमें कार में लगने वाला सामान बनाया जाता है। कंपनी में सुबह करीब 9.30 बजे आग लगी। आग लगनी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। दमकल विभाग की तरफ से बताया गया कि आज सुबह करीब 9.30 बजे मायापुरी फेस-2 में डीडी मोटर्स के पास एक कंपनी में आग लगने की कॉल आई थी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, फैक्ट्री में कार के बंपर का उत्पादन कार्य होता है। अभी तक आग की वजह से किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
- Hindi News
- दिल्ली
- दिल्ली: मायापुरी स्थित फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली: मायापुरी स्थित फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद
देश की राजधानी नई दिल्ली के मायापुरी फेज-2 स्थित एक कंपनी में आग लग गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement