1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. एम्स अस्पताल के मदर एवं चाइल्ड ब्लॉक में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

एम्स अस्पताल के मदर एवं चाइल्ड ब्लॉक में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

 Written By: Avinash Rai
 Published : Aug 14, 2025 06:20 pm IST,  Updated : Aug 14, 2025 07:29 pm IST

राजधानी दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के मदर एवं चाइल्ड ब्लॉक में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में अबतक कोई हताहत नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

Fire breaks out at Mother and Child Block of AIIMS in Delhi 10 fire tenders rushed to spot- India TV Hindi
एम्स अस्पताल के मदर एवं चाइल्ड ब्लॉक में लगी भीषण आग Image Source : PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह आग एम्स के मदर एवं चाइल्ड ब्लॉक में लगी है। इस घटना में अबतक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। 

सभी लोग सुरक्षित

बता दें कि शाम 5.15 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही कैंपस में लगे फायर सिस्टम से आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग को तेजी से नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की गई। शीशे की बिल्डिंग होने की वजह से बिल्डिंग के अंदर धुएं का गुब्बार भर गया था। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आईवीएफ वार्ड है, जबकि तीसरी मंजिल पर शिशु वार्ड है।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

आग लगने के तुरंत बाद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। जानकारी के मुताबिक सर्विस फ्लोर पर कार्यालय है और कार्यालय के सीलिंग में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं है। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार की जा रही है। मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।