1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Video: मयूर विहार में कैफे समेत कई दुकानों में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

Video: मयूर विहार में कैफे समेत कई दुकानों में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 15, 2024 07:14 am IST,  Updated : Jul 15, 2024 12:29 pm IST

दिल्ली के मयूर विहार फेज 2 में नीलम माता मंदिर के पास यूनिफॉर्म बनाने वाली दुकान और कैफे में आग लग गई। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

मयूर विहार में आग।- India TV Hindi
मयूर विहार में आग। Image Source : ANI

राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। ये घटना मयूर विहार फेज 2 में स्थित नीलम माता मंदिर के समीप यूनिफॉर्म निर्माण की दुकान और कैफे में लगी। थोड़ी ही देर बाद इसने बड़ी संख्या में दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना के बाद बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

25 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस.के. दुआ ने कहा है कि फायर टेंडर की 25 गाड़ियां यहां आग बुझाने में लगी हुई हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।

अब क्या हैं हालात?

उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस.के. दुआ ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस को रविवार की रात 11 बजकर 40 मिनट पर कैफे में आग लगने की सूचना मिली। जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तो आग इमारत की तीनों मंजिलों में फैल चुकी थी। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, छत से एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। 

कैसे लगी आग?

उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस.के. दुआ ने बताया कि दुकान में उचित वेंटिलेशन नहीं होने के कारण आग फैल गई थी। उन्होंने कहा है कि इश पूरे कॉम्प्लेक्स में 25-30 दुकानें हैं और लगभग 12 से 15 दुकानें आग से प्रभावित हो गई हैं। इस आग लगने के कारण एक फायरमैन घायल हो गया है, उसे जल्द से जल्द अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर आज से नहीं मिलेगी ये बड़ी सुविधा, जानें क्या है वजह


दिल्ली के GTB अस्पताल में मरीज की गोली मारकर हत्या, सौरभ बारद्वाज बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।