1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह की कोरोना ने ली जान, सीएम केजरीवाल ने जताया शोक

AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह की कोरोना ने ली जान, सीएम केजरीवाल ने जताया शोक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2021 09:26 am IST,  Updated : May 14, 2021 09:26 am IST

दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रह चुके जरनैल सिंह का गुरुवार सुबह ही निधन हो गया। उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।

AAP के पूर्व विधायक...- India TV Hindi
AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह की कोरोना ने ली जान, सीएम केजरीवाल ने जताया शोक Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रह चुके जरनैल सिंह का गुरुवार सुबह ही निधन हो गया। उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। सीएम केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, ''पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।''

बताया जा रहा है कि कोरोना पीड़ित होने के बाद जरनैल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा और जीत मिली। इससे पहले जरनैल सिंह 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

केजरीवाल सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जरनैल सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। सिसोदिया ने लिखा कि दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।