1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह संटी आप में हुए शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह संटी आप में हुए शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 05, 2024 12:53 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 02:01 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जितेंद्र सिंह संटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वे बीजेपी के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए संटी- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव: संटी को अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में शामिल किया Image Source : SANTY

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के चलते पद्मश्री से सम्मानित जितेंद्र सिंह संटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। संटी शाहदरा से 2013  में बीजेपी के विधायक रह चुके हैं। 

संटी,  शाहिद भगत सिंह सेवा दल नामक NGO चलते हैं। इस NGO के जरिए वे लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करवाते हैं। दिल्ली विधानसभा के वर्तमान स्पीकर राम निवास गोयल शाहदरा से ही विधायक हैं। आज ही रामनिवास गोयल ने चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की इच्छा जाहिर की है। 

जितेंद्र सिंह संटी ने कहा--मैं राजनीति से बहुत दूर हो चुका था, कोविड में दौरान लोगों की सेवा करने का मौका मिला। इसी दौरान मुझे अरविंद जी का फोन आया कि वो भी इस यज्ञ में आहुति देना चाहते हैं। परिवार ने भी कहा की साथ आ जाना चाहिए।    अरविंद जी दिल्ली में जीते जी लोगों की सेवा करते हैं और में मरने के बाद। तो दोनों साथ मिल जाए तो जीने से मारने तक लोगों को सम्मान मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।