1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Jahangirpuri Stone pelting: हनुमान जयंती पर दिल्ली में शोभायात्रा पर पथराव, पुलिसकर्मियों को भी आई चोट

Jahangirpuri Stone pelting: हनुमान जयंती पर दिल्ली में शोभायात्रा पर पथराव, पुलिसकर्मियों को भी आई चोट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2022 08:16 pm IST,  Updated : Apr 16, 2022 09:38 pm IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा निकालते वक्त दो समुदाय के बीच में पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए। घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 Stone pelting in Delhi's Jahangirpuri- India TV Hindi
 Stone pelting in Delhi's Jahangirpuri Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा पर पथराव
  • घटना में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल
  • पत्थरबाजी और छुटपुट आगजनी की बात सामने आई

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस में पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। लेकिन हमने पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। हालात पर नियंत्रण पाने का प्रयास जारी है।’

इस पूरी घटना पर दिल्ली पुलिस पीआरओ का काम देख रहे डीसीपी अन्येश राय का कहना है कि जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हंगामा हुआ है। शोभायात्रा में चल रहे लोगो के ऊपर पत्थरबाजी और छुटपुट आगजनी की बात सामने आई है। हमारे सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। इस बवाल के दौरान किन पुलिसकर्मियों को चोट आयी है, ये वेरिफाई किया जा रहा है।

वहीं इस मामले पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पथराव आतंकी हरकत है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती अब भारत के नागरिकों पर हमलें करने की हिम्मत करने लगी है। इनके एक एक के कागज चेक करके गैर कानूनी घुसपैठियों को देश से निकालना अब जरूरी हो गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।