1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: लू का कहर जारी, पिछले 72 साल में पहली बार अप्रैल का पहला पखवाड़ा इतना गर्म रहा

दिल्ली: लू का कहर जारी, पिछले 72 साल में पहली बार अप्रैल का पहला पखवाड़ा इतना गर्म रहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2022 11:40 am IST,  Updated : Apr 12, 2022 11:41 am IST

दिल्ली में सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Heat wave- India TV Hindi
Delhi Heat wave Image Source : PTI

Highlights

  • दिल्ली में लगातार छठे दिन भीषण गर्मी
  • अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास

नयी दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को लगातार छठे दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 25 प्रतिशत रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे अधिक है। 72 साल में पहली बार दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है। 

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक पांच दिन भीषण गर्मी दर्ज की गई है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2017 में ऐसे छह दिन दर्ज किए थे। मंगलवार को बादल छाए रहने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

 राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महीने का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस था। 

इनपुट-एजेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।