1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के नांगलोई और अलीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई राउंड की गोलीबारी कर फरार हुए हमलावर

दिल्ली के नांगलोई और अलीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई राउंड की गोलीबारी कर फरार हुए हमलावर

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 04, 2024 07:30 pm IST,  Updated : Nov 04, 2024 07:45 pm IST

दिल्ली के नांगलोई इलाके से फायरिंग की घटना सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर की राउंड की फायरिंग की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

delhi police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र में सोमवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता अपनी दुकान पर मौजूद था तभी तीन नकाबपोश बदमाश उसकी दुकान पर आए और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं और फिर स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नांगलोई थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची।

गोलीबारी करने वालों ने छोड़ा पर्चा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नांगलोई में फर्नीचर की दुकान पर गोलीबारी करने वालों ने वहां एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा का नाम लिखा है और फिरौती की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अलीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर फायरिंग

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन घटनाओं में हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें-

'पटाखे पर बैठ जाओ, फ्री में दे देंगे ऑटो रिक्शा,' दिवाली पर दोस्तों ने दिया ऐसा ऑफर, धमाके से चली गई युवक की जान

कोर्ट में पेशी के लिए आए दामाद को लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से पीटा, पिता-भाई समेत 4 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।