1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, पानी-पानी हुई राजधानी; देखें तस्वीरें

Delhi-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, पानी-पानी हुई राजधानी; देखें तस्वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2022 01:21 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 01:21 pm IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि, पंजाब, हरयाणा, दिल्ली और राजस्थान में अगले 24 घंटे तक बारिश हो सकती हैं।

Highlights

  • राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी- IMD
  • नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रात से ही रुक रुक कर बारिश हो रही
  • बारिश से आई ठंड की आफत

नयी दिल्ली: Delhi-NCR में सर्द मौसम के बीच हो रही बारिश से कुछ इलाकों में जलभराव होना शुरू हो गया है। देर रात से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही, जिसके कारण दिल्ली के मंडावली अंडरपास में जलभराव हुआ है, जिसके कारण गुजरने वाले लोगों को समस्या हो रही है।

वहीं, दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में भी जलभराव की स्थिति देखी गई है। राजधानी के अलग-अलग जगहों पर जलजमाव होने शुरू हो गए हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि, पंजाब, हरयाणा, दिल्ली और राजस्थान में अगले 24 घंटे तक बारिश हो सकती हैं। 

वहीं, कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी तीव्रता की बारिश होगी। इसका असर पूरी दिल्ली और एनसीआर (गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) करनाल, पानीपत, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, रेवाड़ी, बावल, नूंह (हरियाणा) शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत ( यूपी), भिवाड़ी (राजस्थान) में रहेगा।

फिलहाल दिल्ली एनसीआर क्षेत्रों में बारिश हो रही है। नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रात से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण ट्रैफिक भी बाधित हो रहा है, गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।