1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानिए कब से बढ़ेगी गर्मी? मौसम विभाग ने बताया

दिल्ली-NCR में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानिए कब से बढ़ेगी गर्मी? मौसम विभाग ने बताया

 Published : Apr 20, 2025 09:34 am IST,  Updated : Apr 20, 2025 10:00 am IST

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने ये भी बताया कि दिल्ली में कब से गर्मी बढ़ेगी और इस दौरान लू चलने का भी अनुमान है।

दिल्ली के मौसम का हाल- India TV Hindi
दिल्ली के मौसम का हाल Image Source : FILE PHOTO-PTI

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन पहले तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसके बाद से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार तक छाए रहेंगे बादल 

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार (20 अप्रैल) को आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार तक बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मंगलवार को चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने मंगलवार (22 अप्रैल) को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।

बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार (23 अप्रैल) के बाद से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ेगी। दिन के समय गर्म हवाएं चलेंगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 

अप्रैल के अंत तक पड़ने लगेगी प्रचंड गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल महीने के अंत तक प्रचंड गर्मी पड़ने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतकम तापमान 43 डिग्री सेल्लिसयस तक पहुंच सकता है। दिन के सयम हीट वेव भी चलेंगी। रात में भी गर्मी रहेगी और गर्म हवाएं भी चलेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।