1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 2 साल पहले 7 फेरे लिए, अब शुभम ने पत्नी को 4 गोलियां मारीं; दिल्ली के संगम विहार में चौंकाने वाला मर्डर

2 साल पहले 7 फेरे लिए, अब शुभम ने पत्नी को 4 गोलियां मारीं; दिल्ली के संगम विहार में चौंकाने वाला मर्डर

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 26, 2026 08:56 am IST,  Updated : Jun 26, 2026 08:56 am IST

दिल्ली के संगम विहार में शुभम राजपूत ने अपनी पत्नी कविता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शुभम का किसी और महिला के साथ अफेयर था, जिसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे।

मृतका कविता और आरोपी...- India TV Hindi
मृतका कविता और आरोपी पति शुभम राजपूत। Image Source : REPORTER INPUT

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक 30 साल की महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। ये घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे तिगड़ी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला को उसके पति शुभम राजपूत ने चार गोलियां मारीं। क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए, जिनमें खाली कारतूस भी शामिल थे।

जान से मारने की धमकी देता था शुभम

पुलिस ने बताया कि 2 साल पहले कविता और शुभम राजपूत की शादी हुई थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे और महिला को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देता रहता था। शुभम अक्सर अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देता था।

दूसरे अफेयर की वजह से मर्डर?

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शुभम का किसी और महिला के साथ अफेयर था, जिसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, "परिवार का दावा है कि आरोपी का किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ता था और वह अक्सर महिला को जान से मारने की धमकी देता था। इन आरोपों की जांच की जा रही है।"

पुलिस की अलग-अलग टीम कर रही हैं आरोपी की तलाश 

पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है।

बवाना में जिम से लौट रहे युवक पर फायरिंग

वहीं, उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में भी गुरुवार रात फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस को रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि पूठ खुर्द गांव में एक 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान केशव पुत्र बालकृष्ण के रूप में हुई है। केशव जिम से घर लौट रहा था, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-

बर्थडे का केक काटती दिख रही सिया, केतन हत्याकांड की जांच के बीच वीडियो हुआ वायरल

'तुमसे न हो पाएगा, अब मैं आता हूं मारने', केतन की हत्या में नाकाम रहने पर सिया से नाराज था चेतन, हुआ बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।