1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, IGI एयरपोर्ट पर 90 फ्लाइट लेट, 4 कैंसिल की गई

दिल्ली-NCR में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, IGI एयरपोर्ट पर 90 फ्लाइट लेट, 4 कैंसिल की गई

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 09, 2025 07:41 am IST,  Updated : Aug 09, 2025 08:04 am IST

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई। लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट- India TV Hindi
दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट Image Source : ANI

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई और शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। इससे ट्रैफिक यातायात बाधित हुआ। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के शास्त्री भवन, आर.के. पुरम, मोती बाग और किदवई नगर सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। 

भारी बारिश से कई जगहों पर जलभराव

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार तड़के हुई बारिश के बाद मथुरा रोड पर जलभराव देखा गया, साथ ही भारत मंडपम के गेट नंबर 7 पर भी पानी भर गया। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में जलभराव देखा जा रहा है। 

दिल्ली में रेड अलर्ट तो गुरुग्राम-फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट

शनिवार के लिए मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लिए, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में गरज और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के लिए, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम से भारी वर्षा और गरज के साथ बौछारों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिनभर होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर अपेक्षित वर्षा की जानकारी देते हुए पोस्ट किया कि दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा के साथ मध्यम गरज और बिजली गिरने की संभावना है। गोहाना, सोनीपत, रोहतक, सोहाना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद और अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

90 फ्लाइट लेट, 4 कैसिंल

दिल्ली में भारी बारिश का असर परिवार और हवाई सेवाओं पर असर पर पड़ा है। दिल्ली में बारिश से उड़ान संचालन भी प्रभावित हुआ है। फ्लाइटराडार के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 90 उड़ानें लेट हुईं और चार रद्द कर दी गईं।दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे की ओर से जारी एक परामर्श में कहा गया है कि आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मौसम खराब है। इसलिए यात्रियो को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट लेकर ही घर से निकलें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।