1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भीषण गर्मी के बाद अब ठंडी फुहारें.. दिल्ली में बदलेगा मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अनुमान, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

भीषण गर्मी के बाद अब ठंडी फुहारें.. दिल्ली में बदलेगा मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अनुमान, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

 Published : Jun 07, 2024 10:22 am IST,  Updated : Jun 07, 2024 10:22 am IST

राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक शहर में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलेगी और हल्की बारिश होने के आसार हैं

Delhi Weather- India TV Hindi
दिल्ली में बदलेगा मौसम Image Source : FILE

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आज मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अनुमानों के मुताबिर राजधानी में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलेंगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 

वेस्टर्न डिर्सबेंस के चलते मौसम में बदलाव

मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा, "07 जून को  पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। 07 जून, 2024 को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है।" 8 जून को भी इसी तरह बादल छाए रहने की संभावना है। 9 जून को आसमान साफ ​​रहेगा और तेज़ हवाएं चलेंगी। 10 जून से 12 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज़ हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।

गुरुवार को भी कई इलाकों में चली आंधी

वहीं गुरुवार रात को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान पिछले दिन के 44 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार गुरुवार कोन्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 39 प्रतिशत और 57 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव करती रही। शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस बीच, दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों जैसे नजफगढ़ और नरेला में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.4 डिग्री सेल्सियस और 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।