1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हवा में फेल हुआ IndiGo विमान का इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में फेल हुआ IndiGo विमान का इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 28, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 03:01 pm IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी कराई गई। विमान की लैंडिंग के लिए रनवे संख्या 28 को तैयार रखा गया था, जहां विमान ने सफलतापूर्वक लैंड किया।

इंडिगो ने तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से विमान लीज पर लिया है।- India TV Hindi
इंडिगो ने तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से विमान लीज पर लिया है। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को इमरजेंसी स्थिति में लैंड कराना पड़ा। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। जिस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, वह इंडिगो ने तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से लीज पर लिया था।

 

रनवे संख्या 28 पर सुरक्षित लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की इस फ्लाइट ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी। दिल्ली के करीब पहुंचने पर पायलट को इंजन में संदिग्ध खराबी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद तत्काल एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी कॉल की गई। विमान की लैंडिंग के लिए रनवे संख्या 28 को तैयार रखा गया था, जहां विमान ने सफलतापूर्वक लैंड किया।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 10:53 बजे एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत रनवे की ओर रवाना कर दी गईं। दमकल विभाग ने पुष्टि की है कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है। सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है।

गुरुग्राम में इंडिगो का मुख्यालय

बता दें कि IndiGo भारत की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा एयरलाइन है। साल 2006 में शुरू हुई इस कंपनी ने बहुत कम समय में भारत के हवाई बाजार के आधे से ज्यादा हिस्से पर अपना कब्जा जमा लिया। इंडिगो का मुख्य मंत्र कम किराया और सही समय है, जिसकी वजह से आम आदमी के लिए हवाई जहाज का सफर काफी आसान हो गया है। इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है और दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट इसका सबसे बड़ा केंद्र है।

ये भी पढ़ें-

गूगल से मिले कस्टमर केयर नंबर से साइबर ठगी के शिकार हुए बॉम्बे हाई कोर्ट के जज, क्रेडिट कार्ड से उड़े 6 लाख रुपये

देश में गैस की किल्लत के बीच LPG सिलेंडर चोरी की बड़ी वारदात, टेम्पो का लॉक तोड़ चुरा ले गए 27 सिलेंडर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।