1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Jahangirpuri Violence: हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने वालों के खिलाफ केस दर्ज, VHP नेता को किया गिरफ्तार

Jahangirpuri Violence: हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने वालों के खिलाफ केस दर्ज, VHP नेता को किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2022 05:56 pm IST,  Updated : Apr 18, 2022 06:02 pm IST

हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। VHP, बजरंग दल (दिल्ली प्रांत) मुखर्जी नगर जिला, झंडेवालन के खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में VHP के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Jahangirpuri Violence- India TV Hindi
Jahangirpuri Violence Image Source : PTI

Highlights

  • जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी
  • दिल्ली पुलिस ने शोभा यात्रा आयोजकों पर केस दर्ज कर लिया
  • VHP नेता प्रेम शर्मा को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में एक नया मोड़ आया है। हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। VHP, बजरंग दल (दिल्ली प्रांत) मुखर्जी नगर जिला, झंडेवालन के खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में VHP के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि प्रेम शर्मा ने पुलिस प्रशासन से बिना इजाज़त लिए ये शोभा यात्रा निकाली थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार गिरफ्तारी कर रही है। हाल ही में पुलिस की टीम गोली चलाने वाले शख्स सोनू की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहुंची थी। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर और फरार चल रहा है। पुलिस सोनू की साली को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। 

क्राइम ब्रांच की टीम पर कर दिया था हमला-

इसके बाद स्थानीय महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने पुलिस की टीम पर ही पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इस घटना में एक इंस्पेक्टर सतेंद्र खारी के पैर में भी चोट आई है। पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शोभायात्रा के दिन गोली चलाते हुए आइडेंटिफाई हुआ था। 

इस दौरान पुलिस सोनू के परिजनों के पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आ रही थी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बढ़ता देख रैपिड एक्शन फोर्स की महिला टीम को इलाके में तैनात कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।